रवि किशन से पूछा गया गोरखपुर में जलभराव को लेकर सवाल, उन्होंने दिया अमिताभ का उदाहरण
गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने वाले बयान के बाद बीजेपी सांसद-अभिनेता रवि किशन से 2-दिन की बारिश में गोरखपुर में कई जगह जलभराव को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नेपाल पानी छोड़ता है...गोरखपुर डूब जाता है।" उन्होंने मज़ाक में कहा, "मुंबई में अमिताभ बच्चन इतने (पेट तक) पानी में रहते हैं...बड़े-बड़े सुपरस्टार के फर्नीचर बह जाते हैं।"