राउत ने शेयर किया हिरासत में आर्यन का वीडियो, प्राइवेट डिटेक्टिव गोसावी से बात करते दिखे

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें आर्यन खान हिरासत में लिए जाने के बाद एक ऑफिस में प्राइवेट डिटेक्टिव व क्रूज़ ड्रग केस को लेकर गवाह के.पी. गोसावी के साथ बैठे दिख रहे हैं। राउत ने कहा, "एनसीबी द्वारा आर्यन खान केस में गवाहों से खाली कागज़ पर दस्तखत कराना हैरान करने वाला है।"