राष्ट्रपति चुनाव पर अभी कोई विचार नहीं है: 'बीजेडी किसको समर्थन देगी?' सवाल पर पटनायक

दिल्ली आए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'राष्ट्रपति चुनाव में बीजेडी किसे समर्थन देगी?' सवाल पर मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में अभी काफी समय है इसलिए उसको लेकर अभी उनके कोई विचार नहीं हैं। गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो जाएगा।