बीएसपी प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शनिवार को कहा, "बीएसपी ने...आदिवासी समाज को अपने आंदोलन का खास हिस्सा मानते हुए...(बीजेपी नीत एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार) द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला लिया है।" उन्होंने कहा, "यह फैसला बीजेपी-एनडीए के पक्ष में नहीं बल्कि...आदिवासी समाज की महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए लिया है।"