inshorts

राहुल गांधी आधुनिक दिनों के जिन्ना हैं: असम के सीएम हिमंत बिस्व सर्मा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी आधुनिक दिनों के जिन्ना हैं। बकौल सर्मा, "कभी वह कहते हैं...भारत राज्यों का संघ है, कभी कहते हैं...भारत का मतलब गुजरात से बंगाल है, उनके अंदर जिन्ना का भूत घुस गया है।" उन्होंने कहा, "जो भाषा जिन्ना 1947 से पहले करता था...वह राहुल गांधी आज कर रहे हैं।"