राहुल व प्रियंका के वीडियो में अपने गाने के इस्तेमाल पर कश्मीरी गायिका ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में बर्फ से खेलने के वीडियो में अपने गाने 'हुकुस बुकुस' के इस्तेमाल को लेकर कश्मीरी लोक गायिका आभा हंजूरा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरे गाने का इस्तेमाल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्यार को प्रदर्शित करने के लिए किया गया...क्या सुखद सरप्राइज़ है।"