लालू यादव के बाल संवारते रोहिणी का वीडियो आया सामने, कहा- हर पल निभाऊंगी बेटी होने का फर्ज़
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता के बाल संवारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि माता-पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को उन्होंने हमेशा दिल से संभाला है और आगे भी संभालेंगी, एक बेटी होने का फर्ज़ और धर्म वह हर पल, हर घड़ी और हर परिस्थिति में निभाएंगी।