वो दिन दूर नहीं जब नीतीश कुमार दोनों डिप्टी सीएम के पैरों पर गिरने लगेंगे: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "वह दिन दूर नहीं जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो मौजूदा उप-मुख्यमंत्रियों विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के पैरों में गिरेंगे।" तेजस्वी ने एक कार्यक्रम में नीतीश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश करने को लेकर कहा, "क्या यह एक राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा देता है?"