वंदे मातरम पर संसद में 10 घंटे बहस पर भड़के विशाल ददलानी, बोले- इससे सभी समस्याएं हल हो गईं

'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में करीब 10 घंटे तक हुई बहस पर सिंगर-कंपोज़र विशाल ददलानी ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "इससे बेरोज़गारी, इंडिगो क्राइसिस, वायु प्रदूषण की समस्या हल हो गई...इन बातों का ज़िक्र तक नहीं हुआ लेकिन...डिबेट से ये सॉल्व हो गईं...संसद का एक मिनट ₹2.5 लाख कॉस्ट करता है...तो 600-मिनट का हिसाब लगा लीजिए।"