54वें इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स में वीर दास का नेटफ्लिक्स शो 'फूल वॉल्यूम' कॉमेडी श्रेणी में अर्जेंटीना की सीरीज़ 'डिवीज़न पलेर्मो- सीज़न 2' से हार गया है। हालांकि, वीर दास 3 बार इंटरनैशनल एमी नामांकन पाने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। इस भव्य समारोह में साउथ अभिनेता विजय सेतुपति प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुए।