उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में आयोजित 'बोधिसत्व विचार श्रृंखला- आत्मनिर्भर: उत्तराखण्ड @25' के दौरान कहा, "हमारी सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है।" सीएम ने आगे कहा, "हमारा संकल्प है कि हम लोक संस्कृति, परंपराओं और जन भावनाओं के अनुरूप ही ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के निर्माण को जारी रखेंगे।"