वह इंसाफ करेंगे, उनके अंदर 'राम' हैं: गोविल को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर सुनील लहरी
धारावाहिक 'रामायण' में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने ऐक्टर अरुण गोविल को बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है कि परिवार के सदस्य को देश की सेवा करने का मौका मिला है। मुझे पता है कि वह इंसाफ करेंगे...उनके अंदर कहीं-न-कहीं 'राम' बसे हैं।"