inshorts

उनके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है: 'कंगना कैसी लगती हैं' सवाल पर मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 'कंगना रनौत आपको कैसी लगती हैं' सवाल पर कहा है, "उनके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है…वह कभी-कभी भाषा की मर्यादा खो देती हैं।" बकौल तिवारी, "सुशांत (सिंह राजपूत) के समय में वह जितनी बातें करती थीं...तो समझ में आती थीं…(लेकिन) कोई मुख्यमंत्री के पद पर है तो उन्हें सम्मान देना आवश्यक है।"