वाराणसी में वाहन में मिलीं ईवीएम, स्वामी प्रसाद बोले- चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश में मतगणना से पहले वाराणसी में एक वाहन में ईवीएम मिलने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। योगी सरकार...ईवीएम की हेराफेरी कर जनादेश पर डकैती डालना चाहती है।" वहीं, ज़िलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि ये ईवीएम प्रशिक्षण में इस्तेमाल हुई थीं।