जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ गया है। बीजेपी और शिवसेना ने इस मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला सरकार को घेरा है। वहीं, महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण से संवेदनशील पर्यावरण और झील के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।