शहीद परिवारों और प्रभावित लोगों को श्रेय जाता है: कृषि कानूनों की वापसी पर टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि कृषि कानूनों की वापसी का श्रेय शहीद परिवारों और आंदोलन से प्रभावित लोगों को जाता है। गौरतलब है, टिकैत से पूछा गया था कि इसका श्रेय किसको जाता है, किसानों को या फिर उन पॉलिटिकल पार्टियों को जो कह रही हैं कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुका दिया।