श्रीनगर में लाल चौक पर राहुल के कटआउट की ऊंचाई तिरंगे से अधिक थी: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के अनुसार, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में लाल चौक पर लगाया गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कटआउट वहां उनके द्वारा फहराए गए तिरंगे से अधिक ऊंचा था जो ध्वज संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने ट्विटर पर संबंधित तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, राहुल द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में कटआउट की ऊंचाई तिरंगे से कम दिख रही है।