सिंगर मैथिली ठाकुर ने दिया अपनी मौजूदा संपत्ति का ब्यौरा, जानें हर साल कितना कमाती हैं

सिंगर मैथिली ठाकुर ने अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने हलफनामे में ₹1.80 लाख कैश, ₹2.32 करोड़ की चल संपत्ति और ₹1.5 करोड़ (बाज़ार मूल्य) की अचल संपत्ति घोषित की। उन्होंने 2023-2024 में ₹28.67 लाख, 2022-23 में ₹16.98 लाख, 2021-22 में ₹15.93 लाख, 2020-21 में ₹11.15 लाख और 2019-20 में ₹12.02 लाख कमाए।