सांसद भी रहे थे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, कांग्रेस नेता को 'ही-मैन' ने हराया था चुनाव

भारतीय सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने अपने शानदार फिल्मी करियर के साथ-साथ राजनीति में भी किस्मत आज़माई थी। साल 2004 में अभिनेता ने बीजेपी के टिकट पर राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर लाल डूडी को हरा दिया था। वहीं, धर्मेंद्र ने यह चुनाव करीब 60,000 वोटों से जीता था।