सीएम विजय और तृषा वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे, स्टेज पर कपल को एकसाथ शुभकामनाएं दी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन गुरुवार को चेन्नई में हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में एकसाथ शामिल हुए। दोनों आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे। विजय और तृषा ने कपल को स्टेज पर एकसाथ जाकर शुभकामनाएं दीं।