स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान शख्स ने छुआ महिला सिंगर का चेस्ट, उसने ज़मीन पर बैठाकर चेहरे पर मारी लात
थाईलैंड में कॉन्सर्ट के दौरान फैंस से हाथ मिलाते समय एक शख्स ने सिंगर नमखेंग थिप्पावान के चेस्ट को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद सिंगर ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें आरोपी पुलिस की मौजूदगी में घुटनों के बल बैठा दिखा और वह उसके चेहरे पर लात मारती हैं। बाद में उन्होंने गुस्सा न रोक पाने के लिए माफी मांगी।