आरबीआई (लेंडिंग अगेंस्ट गोल्ड ऐंड सिल्वर कोलेटरल) डायरेक्शन्स-2025 के दिशा-निर्देशों के तहत सोने की तरह अब चांदी पर भी लोन लेना संभव होगा। यह नियम 1-अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। नई व्यवस्था के तहत कमर्शियल, स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक, एनबीएफसी व हाउसिंग फाइनेंस चांदी के गहनों-सिक्कों पर लोन दे सकेंगे। बुलियन सिल्वर पर लोन नहीं मिलेगा।