सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर बनेगी फिल्म, कांग्रेस नेता जग्गा रेड्डी का एलान
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष टी जग्गा रेड्डी ने एलान किया कि वह कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर तेलुगू फीचर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से कांग्रेस लीडर के व्यक्तिगत जीवन से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक सबकुछ दिखाया जाएगा। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन शुरू करने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया।