'उपन्यास से भी ज़्यादा रोमांचक', सोनिया गांधी की किताब पर बोले प्रशांत भूषण
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर कहा कि उनका जीवन किसी उपन्यास से भी ज़्यादा रोमांचक रहा है। उन्होंने X पर लिखा कि सोनिया ने राजीव गांधी की हत्या, कांग्रेस के पतन और वापसी जैसे कई उतार-चढ़ाव देखे। भूषण के मुताबिक, यह किताब भारतीय राजनीति में भूचाल ला सकती है।