इंदिरा गांधी के चुनाव हारने के बाद राहुल के बर्थडे में नहीं पहुंचे थे उनके दोस्त
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' में खुलासा हुआ है कि 1977 में इंदिरा गांधी की चुनावी हार के बाद राहुल के सातवें जन्मदिन पर केवल एक दोस्त आया था। बाकी बच्चों के माता-पिता ने राजनीतिक डर से आने से मना कर दिया। राजीव गांधी ने राहुल को समझाया कि दोस्तों की नहीं, उनके माता-पिता की गलती है।