कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' सोमवार को लॉन्च हुई। इस दौरान सोनिया ने बताया कि उनके पिता बहुत सख्त थे और राजीव भी डरते थे। उन्होंने कहा, "इंदिराजी का गुस्सा देखकर मुझे अपने पिता की याद आती थी…वह बहुत सख्त थे…राजीव मेरे घर आए थे तो वह भी डर रहे थे।"