inshorts

सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' हुई लॉन्च

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' सोमावार को लॉन्च हुई। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। 544 पेज की किताब हार्पर कॉलिन्स ने प्रकाशित की है, जिसमें राजीव गांधी की हत्या, सोनिया के प्रधानमंत्री पद ठुकराने सहित कई घटनाओं का ज़िक्र है।