संसद भवन में होगी फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की स्क्रीनिंग

संसद भवन में 15 फरवरी को भारतीय-जापानी एनिमेशन फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की विशेष स्क्रीनिंग होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेष स्क्रीनिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसद और सांस्कृतिक क्षेत्र के विशेष आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। 1993 में बनी यह फिल्म इस साल 24 जनवरी को भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेज़ी में रिलीज़ हुई थी।