चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने गुरुवार को सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन से संसद में मुलाकात की। सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए खेर ने लिखा, "इतने लंबे समय बाद...संसद में जया से मिलकर अच्छा लगा।" लोकसभा व राज्यसभा को तय समय से एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।