सिर्फ 'सनातन धर्म' को मानने वाले ही विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को छुएंगे: शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है, "हुगली नदी में प्रतिमाओं को ले जाने वालों की पहचान सुनिश्चित की जाए। सिर्फ 'सनातन धर्म' का पालन करने वाले लोग ही प्रतिमाओं को छुएंगे।'' उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं और विसर्जन विधि के धार्मिक महत्व दोनों को ध्यान में रखते हुए इस साल व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।