एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि एनसीबी के ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने दुबई और मालदीव में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से उगाही की थी। उन्होंने कहा कि वह इससे संबंधित तस्वीरें भी पेश करेंगे। बकौल मलिक, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी का खेल फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ था।