केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष द्वारा ईंधन के दाम बढ़ने को 5-राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम बताने पर कहा कि सरकार लोगों पर कम भार डालने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा, "1951 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था...कोरियाई-युद्ध भारत की महंगाई को प्रभावित कर सकता है...तो आज यूक्रेन-युद्ध के...प्रभाव को क्यों नहीं स्वीकारा जाता।"