सलमान खान ने बीजेपी के युवा नेता पीएम साई प्रसाद को डिनर पर बुलाया अपने घर
सलमान खान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित अपने घर पर डिनर पर बुलाया है। प्रसाद ने सलमान से मुलाकात का वीडियो शेयर कर सलमान की गर्मजोशी, सादगी और मेहमाननवाज़ी की तारीफ की है। वीडियो में साई प्रसाद और उनकी पत्नी, सलमान के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।