साइना जैसी दिग्गज हस्ती पर तुच्छ टिप्पणी व्यक्ति की नीच मानसिकता को दिखाती है: रिजिजू

शटलर साइना नेहवाल से संबंधित ऐक्टर सिद्धार्थ के कथित अभद्र ट्वीट को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है, "भारत को खेलों का पावरहाउस बनाने के लिए देश को साइना पर गर्व है।" रिजिजू ने कहा, "वह ओलंपिक पदक विजेता के साथ-साथ सच्ची देशभक्त हैं। ऐसी दिग्गज हस्ती पर तुच्छ टिप्पणी करना व्यक्ति की नीच मानसिकता को दिखाता है।"