सिद्धू ने टेस्ला कंपनी को पंजाब में निवेश का दिया न्योता, लिखा- लुधियाना को बनाएंगे ईवी हब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क को पंजाब में निवेश का न्योता दिया। सिद्धू ने ट्वीट किया, ''पंजाब मॉडल लुधियाना को इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी के उद्योग का हब बनाएगा...निवेश के लिए...सिंगल विंडो क्लीयरेंस देगा।'' मस्क ने कहा था कि भारत में टेस्ला लॉन्च करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।