सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात का दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोज़र रुकवाने का वीडियो आया सामने

सीपीआई (एम) की नेता वृंदा करात बुधवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई को रोकती नज़र आईं। एक वीडियो में करात को बुलडोज़र की कार्रवाई पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट आदेश को दिखाते देखा जा सकता है। दरअसल, बुधवार को नॉर्थ एमसीडी ने जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोज़र भेजे थे।