टिकटॉक स्टार रह चुकीं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सोनाली गुलाबी पगड़ी पहने नज़र आ रही हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। सोनाली का सोमवार को गोवा में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया था।