बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को पश्चिम चंपारण में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, "हम बिहार के लोग गरीब हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अपनी कृपादृष्टि और विशेष मदद का आशीर्वाद बिहार के सिर पर रखिए, नए भारत के साथ हम नया बिहार भी बनाएंगे।" बकौल चौधरी, बिहार तेज़ गति से तरक्की करना चाहता है।