एनवीडिया के पूर्व प्रोग्रामर ल्यूक डुरैंट (36) ने सबसे बड़ी अभाज्य संख्या (प्राइम नंबर) की खोज की है जिसमें 41,024,320 अंक हैं। अभाज्य संख्या वो होती है जो केवल 1 या स्वयं से ही विभाजित हो सकती है जैसे 2, 3, 5, 7 इत्यादि। डुरैंट को इसे खोजने में लगभग एक साल लगा और उन्होंने इसपर अपना पैसा खर्च किया।