Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'सरकार को फर्क नहीं पड़ता...' दिल्ली के प्रदूषण को देखकर महिला ने छोड़ी UPSC की नौकरी

short by खुशी / on Thursday, 6 November, 2025
फिनफ्लुएंसर अक्षत श्रीवास्तव ने बताया कि यूपीएससी में 8वीं रैंक हासिल कर आईईएस अधिकारी बनीं उनकी पत्नी आयुषी चंद ने दिल्ली के प्रदूषण व परिवार को देखकर 2024 में नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, "...किसी सरकार को फर्क नहीं पड़ता...अधिकतर का ब्रेनवॉश हो जाता है...खुद को बचाने की ज़िम्मेदारी आपकी है।" इसपर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने हैरानी जताई है।
read more at X