'12वीं फेल' में विक्रांत की तारीफ करने वालीं कंगना का 'कॉकरोच' वाला पुराना कमेंट हुआ वायरल
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा फिल्म '12वीं फेल' और ऐक्टर विक्रांत मैसी की तारीफ किए जाने के बाद उनका 'कॉकरोच' वाला पुराना कमेंट वायरल हुआ है। 2021 में ऐक्ट्रेस यामी गौतम की शादी की तस्वीर पर विक्रांत ने कमेंट किया था, "राधे मां की तरह पावन एवं पवित्र" जिस पर कंगना ने लिखा, "कहां से निकला यह कॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल।"
read more at जनसत्ता


