Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 दस्तावेज़ दिखाने पर भी साबित नहीं हुई भारतीय नागरिकता, गुवाहाटी HC ने मज़दूर को माना विदेशी

short by खुशी / on Thursday, 2 July, 2026
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने फॉरनर्स ट्रिब्यूनल के फैसले को बरकरार रख असम के एक दिहाड़ी मज़दूर को 15 दस्तावेज़ पेश करने के बावजूद विदेशी माना है। याचिकाकर्ता ने पैन-कार्ड, ईपीआईसी, स्कूल सर्टिफिकेट, 1966-2017 की वोटर लिस्ट, एनआरसी लिस्ट में पिता-दादा के नाम आदि दस्तावेज़ दिखाए थे। हाईकोर्ट ने इन्हें कानूनी रूप से अस्वीकार्य और नागरिकता साबित करने के लिए अपर्याप्त बताया।