Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राज़ील पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 6 July, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी यहां 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया जाएंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा का चौथा चरण है।