1976 में स्टीव जॉब्स व वोज़्नियाक द्वारा हाथ से बनाया गया एप्पल कंप्यूटर ₹3 करोड़ में बिका
एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज़्नियाक द्वारा 1976 में हाथ से बनाया गया एप्पल-1 नामक कंप्यूटर अमेरिका में एक नीलामी में $4,00,000 (लगभग ₹3 करोड़) में बिका है। इस कंप्यूटर को सबसे पहले चेफी कॉलेज के एक प्रोफेसर ने खरीदा था और उन्होंने बाद में इसे 1977 में अपने छात्र को $650 में बेच दिया था।
read more at Hindustan Times


