2020 के दिल्ली दंगों में पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान की ज़मानत याचिका खारिज
2020 में नॉर्थ दिल्ली में हुए दंगों के समय पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले आरोपी शाहरुख पठान की नियमित ज़मानत याचिका कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और इस स्तर पर आरोपी को राहत देना न्यायहित में नहीं होगा। शाहरुख पठान फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
read more at ABP न्यूज़


