Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2025 में अमेरिका नहीं, सऊदी अरब ने सबसे ज़्यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट

short by Rishi Raj / on Saturday, 27 December 2025
विदेश मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में सबसे ज़्यादा भारतीयों को डिपोर्ट करने वाला देश अमेरिका नहीं बल्कि सऊदी अरब रहा। 2025 में 81 देशों से 24,600 से ज़्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया जिनमें सऊदी अरब से 11,000 से अधिक भारतीय डिपोर्ट हुए। इसके बाद अमेरिका (3,800), म्यांमार (1591), मलेशिया (1485) और यूएई (1469) का स्थान रहा।