2036 के बाद ममता की जगह उनके भतीजे अभिषेक बनेंगे बंगाल के सीएम: टीएमसी प्रवक्ता
टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी 2036 तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहेंगी और इसके बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी उनकी जगह लेंगे। उन्होंने कहा, "हम ममता के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और अभिषेक सेनापति की भूमिका निभाएंगे।" गौरतलब है, अभिषेक, ममता के भतीजे हैं और घोष ने पहले दोनों को एक टीम बताया था।
read more at ABP न्यूज़


