5,000 मीटर दौड़ने वाले सबसे तेज़ भारतीय बने अविनाश सेबल, 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
मध्यम दूरी के धावक अविनाश सेबल 5,000 मीटर दौड़ने वाले सबसे तेज़ भारतीय बन गए हैं। 27-वर्षीय अविनाश ने अमेरिका के साउंड रनिंग ट्रैक मीट में 13:25.65 का समय लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बहादुर प्रसाद का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने जून, 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक्स में 13:29.70 का समय लिया था। अविनाश दौड़ में 12वें स्थान पर रहे।
read more at Sportskeeda


