Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CT2013 विजेता टीम का हिस्सा रहे कौन-कौनसे भारतीय खिलाड़ी CT2025 टीम में हैं मौजूद?

short by मनीष झा / on Monday, 20 January 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज़ विराट कोहली और ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी-2013 में 5 पारियों में 177 रन जबकि विराट ने 5 मैचों में 176 रन बनाए थे। वहीं, टूर्नामेंट में जडेजा ने सर्वाधिक 12 विकेट लिए थे।