Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HC ने बच्चा पैदा करने के लिए मृत व्यक्ति का स्पर्म उसके माता-पिता को सौंपने का दिया निर्देश

short by रौनक राज / on Saturday, 5 October, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने सर गंगाराम अस्पताल को एक मृत व्यक्ति के स्पर्म को सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के लिए उसके माता-पिता को सौंपने का निर्देश दिया है। बकौल हाईकोर्ट, कानून में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। गौरतलब है, याचिकाकर्ता के कैंसर से पीड़ित अविवाहित बेटे ने जून 2020 में आईवीएफ लैब में अपना स्पर्म फ्रीज करा दिया था।